आयुर्वेद की क्लासिकल दवाई मूसली पाक को पतंजलि दिव्य फार्मेसी भी बनाती है। इसके 200 ग्राम की कीमत 350 रुपये है और इसे आप पतंजलि के स्टोर या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह दवा विशेष रूप से पुरुषों के लिए फायदेमंद है।
मूसली पाक लेने से शारीरिक शक्ति को बहाल करने में मदद होती है। इसे पौष्टिक टॉनिक की तरह से लिया जा सकता है। यह पुरुषों में सहनशक्ति, प्रदर्शन की ताकत और समय में सुधार करती है। इन लाभों के अलावा, यह सामान्य दुर्बलता और शरीर का कम वजन होने पर भी उपयोग किया जाता है। भारत में खिलाड़ी धीरज और प्रदर्शन में सुधार के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
जो लड़के बहुत दुबले पतले हैं, वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनको इसे दूध के साथ ले कर देखना चाहिए। कुछ महीने लेने से फर्क दिखाई देगा। पतले लोग खाने में घी, मक्खन और केला भी ले सकते हैं।
मूसली पाक के फायदे
मूसली पाक लेने से सामान्य दुर्बलता दूर होती है और आंतरिक शक्ति मजबूत होती है। यह हेल्थ सप्लीमेंट वज़न, ताकत और जोश को बढ़ाता है।
मूसली पाक है हर्बल टॉनिक
मूसली पाक पुरुषो के लिए एक हर्बल सप्लीमेंट है। इसे लेने से मांसपेशियों में ताकत आती है। ताकतवर मांसपेशियाँ जल्दी नहीं थकती हैं जिससे स्टैमिना बढ़ता है। खेल में भाग लेते हैं तो इसे लेने से खेल के प्रदर्शन में भी सुधार होता है। इससे शरीर वज़न बढ़ता है और स्किन यंग रहती है।
मूसली पाक को खाने से कमजोरी दूर होती है और काम करने की एनर्जी मिलती है। हर्बल होने से यह काफी सेफ है।
मूसली पाक करे कमजोरी को दूर
मूसली पाक शक्तिवर्धक है। इससे अंगों को ताकत मिलती है और शरीर बलशाली होता है। यह पौरुष शक्तियों को बढ़ाने उन्हें शारीरिक क्षमता प्रदान करने में मदद करता है।
मूसली पाक ठीक करे लिबिडो
मूसली पाक लेने से लिबिडो ठीक होता है। अक्सर स्ट्रेस, कमजोरी होने से लीबीडो कम हो जाता है। लेकिन एक सुखी वैवाहिक जीवन के ऐसा होना ठीक नहीं। ऐसे में मूसली पाक को खाने से अंग पुष्ट होते है और प्रदर्शन सुधरता है। मूसली पाक लेने से अंग में खून सही से जाता है जिससे कड़ापन ठीक से होता है और जोश भी बढ़ता है। ईडी की समस्या में इसका इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
मूसली पाक फायदेमंद है मेल इनफर्टिलिटी में
इनफर्टिलिटी में इसका कई महीने तक सेवन करके देखें। बाहर घूमने जाएँ और व्यायाम करें। विटामिन डी पाने के लिए धूप में जाएँ। ये सभी मिलकर इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करेंगे।
मूसली पाक फायदेमंद है लिकोरिया में
औरतों में सफ़ेद पानी की समस्या में भी मूसली पाक देते हैं। इसे लेने से डिस्चार्ज कम होता है। शरीर में ठंडक आती है और प्रजनन अंगों को ताकत मिलती है।
मूसली पाक से बढ़ता है वज़न
दुबले पतले हैं, वज़न कम है, देखने में कमज़ोर और बलहीन लगते हैं तो मूसली पाक खा कर देखें। इसमें बहुत से पौष्टिक और वज़न को बढ़ाने वाली जड़ी बूटियाँ है। कुछ महीने नियमित सेवन करें और अंतर देखें।
पतंजलि मूसली पाक को कब इस्तेमाल करते हैं:
मूसली पाक निम्नलिखित व्याधियों में लाभकारी है:
- अल्पशुक्राणुता
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन
- क्षीण कामेच्छा
- थकावट
- नपुंसकता
- पुरुष बाँझपन
- प्रदर रोग
- बल और ताकत की कमी
- बहुत पतला होना
- मर्दाना कमजोरी या दुर्बलता
- मांसपेशियों में कमजोरी
- यौन दुर्बलता
- लिबिडो कम होना कामेच्छा की कमी
- लुकोरिया
- वाजीकरण
- वीर्य और शुक्र की कमी
- व्यसन या बुढ़ापे के माध्यम से पुरुष शक्ति कम होने पर
- शरीर पर चर्बी की कमी
- शारीरिक कमजोरी
- शारीरिक थकान
- शीघ्रपतन
- शुक्र कीटों को बढ़ाना
- समय से पहले बाल गिरना
- सेक्सुअल टॉनिक
- स्टैमिना कम होना
- स्तम्भन दोष
पतंजलि मूसली पाक कैसे इस्तेमाल करे
पतंजलि मूसली पाक के 5-10 ग्राम दिन में दो बार (सुबह और शाम) दूध या पानी के साथ लें।
इसे खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद लें जिससे इसका पाचन ठीक से हो और शरीर में यह लगे।
इसे दूध के साथ लेना ज्यादा ठीक है। दूध में पानी और फैट दोनों होता है जिससे दवा के पानी और फैट में घुलने वाले दोनों तरह के पदार्थ अब्सोर्ब होते हैं।
क्या हैं पतंजलि मूसली पाक के साइड इफेक्ट्स?
यदि आप पतंजलि मूसली पाक को अपने पाचन के अनुसार लेते हैं तो इसे खाने का कोई गंभीर संभावित साइड इफ़ेक्ट नहीं है। लेकिन जल्दी ठीक होने की लालसा में ज्यादा डोज़ लेते हैं तो निश्चित ही साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और लक्षण ज्यादातर पेट और पाचन से सम्बंधित होते हैं।
- गैस
- पेट में दर्द
- कब्ज़
- दस्त
ऐसे में आपको डोज़ को कम करना होगा और पाचन को सुधारने के लिए वर्जिश करनी होगी।
कुछ लोगों को इसे लेने से कब्ज़ और गैस की समस्या हो सकती है। कब्ज़ हो तो इसे कम मात्रा में लें और भोजन हल्का और सुपाच्य लें। साथ में पानी दिन भर पियें और सलाद का सेवन करें।
हो सकता है इसे लेने से भूख कम लगे। ऐसा इस सप्लीमेंट के गरिष्ठ होने से होता है।
इसे कुछ महीने ही इस्तेमाल करें। इसमें खनिज है जो शरीर में जमा होते हैं जिससे नेगेटिव असर हो सकते हैं।
किन रोगों में इसे इस्तेमाल नहीं करें Contraindications
- मोटापा
- हृदय रोग
- कब्ज़
- गर्भावस्था और स्तनपान
पतंजलि मूसली पाक का कम्पोजीशन
- सफेद मुस्ली पाउडर
- गाय के दूध से बना घी
- चीनी
- वंग भस्म
- मकरध्वज
- सौंठ
- पीपल
- काली मिर्च
- इलाइची (चोटी)
- दाल चीनी
- तेज पत्ता
- चित्रक मूल
- गोखरु
- अश्वगंधा
- हरद
- जैफल
- लौंग
- जावित्री
- कमल गट्टा
- वंशलोचन
- अकरारा
- शतावर
- ताल मखाना
- कौंच बेज
- बला बीज
पतंजलि मूसलीपाक की प्राइस
PATANJALI MOOSLI PAK 200 GM : Rs. 350.00.
इसके अलावा आप अलग अलग ऑनलाइन वेबसाइट से थोडा डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं।